रामलीला मैदान में सुरक्षा बढ़ाई गई


भ्रष्टाचार के विरोध में अनशन पर बैठे गांधीवादी अन्ना हजारे और उनके समर्थकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रामलीला मैदान की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

मैदान के आसपास सुरक्षाकर्मियों की संख्या लगभग दोगुनी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस के 60 से अधिक जवानों को हजारे के मंच के आसपास तैनात किया गया है।

यहां दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ के लगभग 500 जवानों की तैनाती की गई है। पुलिस ने मैदान में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए हैं। हमारे जवान हर पल मुश्तैद हैं।

~ by bollywoodnewsgosip on August 24, 2011.

Leave a comment